आज ही के दिन स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले
पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 1984 में टी-सोयुज 11 अभियान के तहत
कजाकिस्तान से उड़ान भरी थी। यह इसरो
और रूस अंतरिक्ष एजेंसी का संयुक्त अभियान था। वे 11 अप्रैल 1984 तक
अंतरिक्ष में रहे। उनका काम बायो मेडिसिन और रिमोट सेंसिंग से जुड़ा हुआ था।
अंतरिक्ष से लौटने के बाद उन्हें हीरो ऑफ सोवियत यूनियन के सम्मान से
नवाजा। उस समय का एक किस्सा मशहूर है कि अंतरिक्ष से राकेश शर्मा ने
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को फोन किया था। इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा कि
अंतरिक्ष से हमारा हिंदुस्तान कैसा नजर आता है। इस पर उन्होंने कहा, ‘सारे
जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा।’
खास: इसरो अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के लिए कैप्सूल बना रहा है। हाल ही में इसका परीक्षण सफल रहा है।
No comments:
Post a Comment