Monday 30 March 2015

विश्व में ये भी हैं सबसे बड़े

वैसे दुनिया में और भी कई चीजें हैं जो अपने आप में सबसे बड़ी हैं।
 
सबसे बड़ा घर : एंटीलिया (मुकेश अंबानी)
कहां : अल्टामाउंट रोड, मुंबई
ऊंचाई : 568 फीट (27 मंजिला)
खासियत : 3,98,000 वर्गफीट का लिविंग स्पेस, घर की देखरेख के लिए 600 लोगों का स्टाफ
सबसे बड़ा यात्री विमान : एयरबस 380-800
पैसेंजर्स कैपेसिटी : 544 पैसेंजर्स
पहली फ्लाइट : 27 अप्रैल 2005
खासियत : अधिकतम स्पीड 900 किलोमीटर प्रतिघंटा
सबसे बड़ा शिप (मालवाहक) : द ग्लोब
कहां : फ्लेक्सिटोव पोर्ट, ब्रिटेन
कितनी क्षमता : 19,100 कंटेनर्स (1.86 लाख टन)
खासियत : 1312 फीट लंबा, 186 फीट चौड़ा, 240 फीट ऊंचा (14,500 लंदन बसों के बराबर वजन ढोने में सक्षम)
सबसे बड़ी झील : कैस्पियन सी
कहां : कजाखिस्तान
क्षेत्रफल : 3,71,000 वर्ग किलोमीटर
खासियत : लंबाई 1030 किमी, चौड़ाई 435 किमी., औसत गहराई 690 फीट

सबसे बड़ा भूकंप : द ग्रेट चिलियन अर्थक्वेक
कहां और कब : व्लादिविया चिली, 22 मई 1960
तीव्रता : 9.5 रिक्टर स्केल
खासियत : इस भूकंप के कारण 20 लाख लोग बेघर हो गए थे।
सबसे बड़ी नदी (लंबी) : नील
कहां : मिस्र
लंबाई : 6650 किलोमीटर
खासियत : नील नदी 11 देशों में बहती है, जिनमें तंजानिया, युगांडा, रवांडा, इथियोपिया, इरीट्रिया, सूडान और इजिप्ट प्रमुख हैं।
सबसे बड़ा रेगिस्तान : सहारा
कहां : अफ्रीका महाद्वीप
क्षेत्रफल : 94,00000 वर्ग किलोमीटर
खासियत : यहां कई रेत के टीले 590 फीट ऊंचाई तक के हैं
सबसे बड़ा स्टेडियम : स्ट्राहोव
कहां : चेक रिपब्लिक
क्षमता : 2,50,000 लोग
खासियत : 63,500 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में 8 फुटबॉल पिच हैं।
सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन : ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल
कहां : न्यूयॉर्क
आधार : 44 प्लेटफॉर्म, 67 ट्रैक
खासियत : 48 एकड़ में बने इस स्टेशन में हर साल करीब 2.16 करोड़ पैसेंजर्स आते हैं।
सबसे बड़ा शहर (आबादी) : टोक्यो
कहां : जापान
आबादी : 3,78,30000
खासियत : टोक्यो की लोकल रेल सेवा दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो रेल में शामिल है।



सबसे बड़ा डेल्टा : सुंदरवन
कहां : पश्चिम बंगाल
क्षेत्रफल : 139,500 हेक्टेयर (3,45,000 एकड़)
खासियत : यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं
सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल) : रूस
कहां : एशिया महाद्वीप
क्षेत्रफल : 1,70,98,242 वर्ग किलोमीटर
खासियत : इतना क्षेत्रफल होने के बावजूद यहां की आबादी 14.39 करोड़ है।

सबसे बड़ा पार्क : सेरा ड केंटारेरा
कहां : साउ पाउलो, ब्राजील
क्षेत्रफल : 64,800 हेक्टेयर
खासियत : फेमस ब्राजीलियन बैंड 'मैमोनास असेसिनास' भी यहीं का था।

No comments:

Post a Comment