Monday 30 March 2015

बीजेपी बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 8.80 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इससे पहले 8.60 करोड़ सदस्यों के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल माना जाता था। पार्टी ने रविवार को 8.80 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया और अमित शाह आखिरी आंकड़े का ऐलान बंगलुरु में 3-4 अप्रैल को होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में करेंगे।
बीजेपी को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के पीछे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का दिमाग था। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ने के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और मिस्ड कॉल से मेंबर बनाने का आइडिया दो सबसे बड़ी वजह रही हैं।

No comments:

Post a Comment